{"_id":"676718e8c93867d3590a3054","slug":"rahul-gandhi-should-apologize-in-parliament-kapil-mohan-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-143886-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में माफी मांगें राहुल गांधी : कपिल मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में माफी मांगें राहुल गांधी : कपिल मोहन
Sun, 22 Dec 2024 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांधी चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्
हमीरपुर। संसद के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों से अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं। अभद्र व्यवहार के चलते शनिवार को भाजपा और भाजयुमो की ओर से हमीरपुर के गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि जब संसद के बाहर भाजपा सांसद शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तो राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों ने आकर अभद्र व्यवहार किया है। उन्होंने हाथापाई का आरोप लगाया और कहा कि हाथापाई के दौरान भाजपा सांसदों को चोटें भी आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से किया गया यह व्यवहार असहनीय है।
उन्होंने कहा कि संसद में माहौल खराब करने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन ने कहा कि संसद में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के साथ किया गया अभद्र व्यवहार निंदनीय है। इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, एससी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।