{"_id":"5ec3f8ac8ebc3e902d0a975a","slug":"quarteen-people-send-home-hamirpur-hp-news-sml3333572145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू से आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन के बाद घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलूरू से आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन के बाद घर भेजा
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। डिग्री कॉलेज में बंगलूरू से आए जिन लोगों को संस्थागत संगरोध में रखा गया था, उन्हें मंगलवार को घर जाने की इजाजत दे दी गई। इन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इन सभी लोगों को घर भेजने से पूर्व सख्त हिदायत दी गई है। कहा गया है कि ये लोग अपने घरों में आगामी सात दिनों तक संगरोध रहें। इस दौरान उनकी पूरी निगरानी रखी जाएगी तथा उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जाती रहेगी। मंगलवार को भी घर भेजने से पूर्व इन सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, मौके पर उपस्थित तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा की देखरेख में उन्हें घर भेजने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
सात दिन पूर्व यह लोग ट्रेन से बंगलूरू से ऊना पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें नादौन लाया गया था, जिनमें से नादौन, सुजानपुर व हमीरपुर क्षेत्र के 48 लोगों को कॉलेज तथा एक लड़की को विश्राम गृह में संगरोध किया गया था। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि सभी लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती रही और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने उन्हें घर जाने की इजाजत इस शर्त पर दी है कि आगामी सात दिनों तक यह लोग अपने घरों में संगरोध रहेंगे।