{"_id":"6ae4fcbb3207f68d5c05e531","slug":"provided-information-about-the-nutrients-present-in-millets-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-213824-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मोटे अनाज में मौजूद पोषक तत्वों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मोटे अनाज में मौजूद पोषक तत्वों की दी जानकारी
Sat, 31 Oct 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में शुक्रवार को ईको क्लब के तत्वावधान में मोटे अनाज की उपयोगिता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने किया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोग पारंपरिक खाद्य पदार्थों से दूर होते जा रहे हैं, जबकि मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें दैनिक भोजन में शामिल करना जरूरी है।
कार्यशाला में सुजानपुर ब्लॉक के बीटीएम अजय कुमार और प्रगतिशील किसान ललित कालिया ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोटे अनाज की खेती के लाभ, उनकी पोषण संबंधी विशेषताओं और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों ने कबाड़ से उपयोगी वस्तुएं तैयार कर प्रदर्शनी लगाई। वहीं, मोटे अनाज से तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के मॉडल भी प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।