{"_id":"6ae4fc6917e500b38b0ba798","slug":"firecrackers-in-bhoranj-will-be-sold-only-at-designated-locations-obtaining-a-license-is-mandatory-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-213880-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में चिह्नित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे, लाइसेंस लेना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में चिह्नित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे, लाइसेंस लेना अनिवार्य
Sat, 31 Oct 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही की जा सकेगी। इसके लिए दुकानदारों को वैध लाइसेंस और अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
शुक्रवार को मिनी सचिवालय भोरंज में एसडीएम शशिपाल शर्मा ने उपमंडल स्तर के अधिकारियों और व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
एसडीएम ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए सम्मू ताल, बैलग, तरक्वाड़ी में बस्सी रोड पर बड़े मोड़ की पार्किंग, पट्टा में टैक्सी स्टैंड के साथ, लदरौर पुलिस चौकी के पास खुला स्थान और जाहू खेल मैदान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सुलगवान और मुंडखर के बीच सुनैहल खड्ड पुल के पास, भरेड़ी के नजदीक राधास्वामी सत्संग भवन धमरोल, चैंथ खड्ड पुल और अप्पर भरेड़ी की निजी पार्किंग में भी पटाखे बेचे जा सकेंगे। अन्य बाजारों में भी खुले स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पटाखे और आतिशबाजी चलाने का समय सुबह छह से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस और अनुमति भोरंज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जाहू के नायब तहसीलदार जारी करेंगे।
एसडीएम ने व्यापार मंडलों को अपने क्षेत्रों में नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस और अग्निशमन विभाग को त्योहारों के दौरान नियमित गश्त करने को कहा।
बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार रवि कुमार, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।