फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Promote digital payment in depots: DC

डिपुओं में डिजिटल पेमेंट को दें बढ़ावा : डीसी

Tue, 22 Oct 2024 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन


डिजिटल पेमेंट में सराहनीय कार्य करने वाले डिपो होल्डरों को किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने खाद्य आपूर्ति विभाग और राशन डिपो होल्डरों को निर्देश दिए हैं कि वे शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करें। उचित मूल्य की दुकानों में डिजिटल पेमेंट सुविधा का प्रावधान करें। मंगलवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश दिए। कहा कि जिले में 85 प्रतिशत राशन कार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए सभी संबंधित अधिकारी और डिपो होल्डर मिशन मोड में कार्य करें। जिले से बाहर रहने वाले उपभोक्ता दिवाली के समय बड़ी संख्या में घर आ सकते हैं। उनकी ई-केवाईसी के लिए डिपो होल्डर स्थानीय स्तर पर कार्य करें। इसमें पंचायत जनप्रतिनिधियों की मदद भी ली जा सकती है। उपायुक्त ने कहा कि मौजूदा समय की आवश्यक्ताओं के अनुसार डिपो होल्डरों को अब डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था भी करनी चाहिए। डिजिटल पेमेंट में सराहनीय कार्य करने वाले डिपो होल्डरों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। जिला में उचित मूल्य की 315 दुकानों के माध्यम से 1,51,649 राशन कार्ड धारकों की कुल 5,41,019 जनसंख्या को खाद्य वस्तुएं प्रदान की जा रही हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नए डिपो खोलने के मामलों पर भी समिति ने व्यापक चर्चा की तथा कुछ मामलों को मंजूरी भी प्रदान की।


310 प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए
उपायुक्त ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाने हैं। जिले में अभी तक 310 ऐसे प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। उपायुक्त ने अन्य ऐसे प्रवासी श्रमिकों की भी पहचान करके उन्हें तुरंत कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। जिला में रसोई गैस की सप्लाई, खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता और अन्य मुद्दों पर भी समिति के सदस्यों ने व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed