फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Priyanka got first position in 45 class category

Hamirpur (Himachal) News: 45 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका ने हासिल किया प्रथम स्थान

Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में वीरवार को प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ। चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा अधिकारी अंकित सिंह रहे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंकित सिंह ने सभी प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और। मेजबान महाविद्यालय नादौन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों विक्रम सिंह ठाकुर और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रितिका जंवाल ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेता घोषित किए गए। 45 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मन्नत पावा ने द्वितीय और गुलनाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, 49 किलोग्राम वर्ग में उषा ने प्रथम स्थान, नेहा ने द्वितीय और सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव राज कुमार जंवाल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रदीप शर्मा, डॉ. मनोहर लाल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी राजेश कुमार, डॉ. पवन पटियाल, सुनील राणा, राष्ट्रीय रेफरी कृशिका सहित प्रोफेसर कल्पना चड्ढा, प्रोफेसर नीतिका, प्रो मंजू ठाकुर, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. रविकांत, प्रो. भगवती शर्मा, प्रो. योगेश कुंडल, प्रो. यशपाल चोपड़ा, प्रो. अनित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed