फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preetpal defeated Dharmendra and won the title of Bharat Kesari

Hamirpur (Himachal) News: प्रीतपाल ने धर्मेेंद्र को हराकर जीता भारत केसरी का खिताब

Mon, 14 Apr 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preetpal defeated Dharmendra and won the title of Bharat Kesari
ललयार गांव में आयोजित दंगल के विजेता पहलवान दंगल कमेटी के साथ। संवाद
अवाहदेवी (हमीरपुर)। दंगल कमेटी ललयार सोमवार को दंगल का आयोजन किया। दंगल में ललयार गांव से उच्च न्यायालय में एडवोकेट अश्वनी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

दंगल में बड़ी और छोटी दो तरह की मालियां रखी गई। छोटी माली हमीरपुर के अंकुश ने जम्मू के कुलबीर को हराकर जीती। विजेता पहलवान को 5100 रुपये और उपविजेता को 4100 रुपये नकद भेंट किए। बड़ी माली में दीपक बणी राजस्थान के सुक्खा पहलवान को हराकर विजेता बने।
विज्ञापन

विजेता पहलवान को 11 हजार और उपविजेता को नौ हजार रुपये दिए गए। वहीं इस दौरान ललयार गांव के ज्ञान चंद शर्मा की याद में उनके बेटे विक्रम और विशाल शर्मा, बेटी रोजी शर्मा तथा पत्नी संतोष शर्मा ने भारत केसरी प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा। इस प्रतियोगिता की सीधी कुश्ती में फगवाड़ा के पहलवान प्रीतपाल ने कोहली के धर्मेेंद्र को हराकर भारत केसरी का खिताब जीता। विजेता पहलवान को 81 हजार रुपये व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। उप-विजेता को 71 हजार रुपये भेंट किए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed