{"_id":"5edbbab58ebc3e90a175947c","slug":"positive-hamirpur-hp-news-sml3349226171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से लौटी हमीरपुर की महिला कोरोना संक्रमित निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से लौटी हमीरपुर की महिला कोरोना संक्रमित निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित महिला गृह-संगरोध में रखी गई थी। नगर परिषद हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-8 की रहने वाली यह महिला अपने परिवार के साथ 17 मई को लुधियाना में अपनी सास का उपचार करवाने गई थी। 19 मई को उसकी सास का वहीं पर निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद 2 जून को यह महिला अपने परिवार के साथ कार में हमीरपुर वापस आ गई। सभी गृह-संगरोध में रखे गए हैं।
महिला का नमूना 4 जून को लिया गया था। महिला को समर्पित कोविड केयर सेंटर हमीरपुर भेजा जा रहा है। उसके प्राथमिक संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लुधियाना में भी संबंधित प्रशासन को सूचना प्रेषित कर दी गई है। शनिवार को सामने आए कोरोना संक्रमित के एक नए मामले के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 121 पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि 58 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। वर्तमान में जिला में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 रह गई है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हमीरपुरजिला में कोरोना संक्रमित एक महिला का मामला सामने आने की पुष्टि की गई है।