{"_id":"57555d814f1c1be6209c5237","slug":"pnb-to-provide-youth-driver-training-for-self-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी आरसेटी देगा चालक का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी आरसेटी देगा चालक का प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी
- फोटो : demo pics
पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी युवाओं को चालक का प्रशिक्षण देगा। युवाओं को एलएमवी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीएनबी प्रत्येक बैच में 15 युवाओं को प्रशिक्षण देने जा रहा है।
विज्ञापन
पहली बार पीएनबी आरसेटी युवाओं को चालक का प्रशिक्षण दे रहा है जिससे युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपना सकें। विभाग गरीब युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन
साथ ही युवाओं को संस्थान तक आने जाने का किराया भी विभाग खुद वहन करेगा। विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। युवा चालक प्रशिक्षण में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक विभाग के पास दर्जनों आवेदन पहुंच चुके हैं। प्रत्येक बैच में 15 युवाओं को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए गाड़ी की व्यवस्था भी विभाग ने की है।
अब युवाओं को चालक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चार से पांच हजार रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। लड़कियां भी चालक का प्रशिक्षण प्राप्त करने में अधिक रुचि दिखा रही हैं।
पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी युवाओं को चालक का प्रशिक्षण दे रहा है। पहली बार आरसेटी युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। प्रत्येक बैच में 15 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- पीसी रियाल, निदेशक, पीएनबी, आरसेटी