फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PM Modi's birthday will be celebrated with social service activities.

Hamirpur (Himachal) News: सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Sun, 13 Sep 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 13 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's birthday will be celebrated with social service activities.
भारतीय जनता पार्टी  के भोरंज और समीरपुर मंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत
अवाहदेवी (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र भोरंज के भोरंज और समीरपुर दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संकल्प सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान मंदिरों की साफ-सफाई, रक्तदान शिविर और जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ समय पर पूरा करने का आह्वान किया। जिला सह प्रभारी प्रियव्रत शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी व अनिल धीमान, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, विजय बहल सहित दोनों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोरंज के बस्सी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed