फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People wandering for cash, from one ATM to another

रविवार को एटीएम के चक्कर काटते रहे लोग

Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
People wandering for cash, from one ATM to another
एटीएम कैशलेस, जनता हेल्पलेस - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय में रविवार को सभी बैंकों की एटीएम मशीनें बंद रहीं। उपभोक्ताओं को नकदी निकासी के लिए एक से दूसरे एटीएम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसी भी एटीएम से कैश न निकलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सोमवार को ईद-मिलादुल-नबी त्योहार है।

विज्ञापन


इसके चलते बैंकों में अवकाश रहता है, लेकिन उपभोक्ताओं की दो दिन की परेशानी के चलते सोमवार को तीसरी छुट्टी को रद्द कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंक के करीब दो दर्जन एटीएम हैं।
विज्ञापन


एसबीआई हमीरपुर के एटीएम मशीन को छोड़कर शनिवार को सभी बैंकों की एटीएम मशीनें ठप रहीं। शनिवार को बैंकों में अवकाश था। रविवार को भी दिन भर जिला मुख्यालय के सभी एटीएम बंद रहे। उपभोक्ता नकदी निकासी के लिए एक बैंक एटीएम से दूसरे तक भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में उन्हें बिना नकदी के घर लौटना पड़ा। जिला मुख्यालय के अलावा नादौन, सुजानपुर, भोरंज, जाहू, बड़सर और बिझड़ी में भी अधिकतर बैंकों के एटीएम बंद रहे जबकि कइयों के शटर एक माह से बंद पड़े हैं। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक एके मिश्रा का कहना है कि सोमवार को सभी बैंक खुलेंगे। उपभोक्ताओं को दो दिन से आ रही परेशानी से निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed