{"_id":"571774b94f1c1bb8628b45b4","slug":"people-ought-to-live-in-the-fear-of-stray-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में लावारिस पशुओं का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में लावारिस पशुओं का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Wed, 20 Apr 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
लावारिस जानवर।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लावारिस पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खेतों में फसलें बर्बाद करने के बाद अब पशुओं ने लोगों के घरों में घुसना तक शुरू कर दिया है। घरों में घुसकर ये पशु कब किस पर हमला कर दें, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को एक सांड के हमले से वृद्ध की मौत से लोगों में खासा रोष है। शहरवासी बाबू राम, राकेश, मनोहर, विपिन, संजय, महेंद्र, अजय, सुशील, सुरेश का कहना है कि वे पशुओं के आतंक से परेशान हैं। ये पशु दिनभर खेतों में मुंह मारते हैं और शाम को घरों में घुस रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों के हटाने पर वे मारने को दौड़ रहे हैं। एनएच पर दिनभर पशुओं का जमघट लगा रहता है जिससे एनएच पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से अभिभावक घबराने लगे हैं तो महिलाएं भी अकेले घरों से बाहर निकलना सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं। \
विज्ञापन
लोगों ने विभाग और प्रशासन से लावारिस पशुओं से निजात की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
एसडीएम राकेश शर्मा का कहना है कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।