फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Partial amendment proposed in 13 polling stations of the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 13 मतदान केंद्रों में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव

Thu, 26 Sep 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की चर्चा
विज्ञापन


प्राइमरी और मिडल स्कूल मर्ज होने के चलते किया जाना है संशोधन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 13 मतदान केंद्रों के भवनों या नाम में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव है। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में वीरवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ये मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूलों या मिडल स्कूलों में थे। इन स्कूलों के बंद होने के कारण मतदान केंद्रों के भवनों या नाम में संशोधन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के मतदान केंद्र मतलाणा, जिजवीं और टूह, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर के मतदान केंद्र भेरडा और बजरोल-2, विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के मतदान केंद्र भरनोट और सनेड, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के मतदान केंद्र खजियां-1, खजियां-2, कोहडरा और सकरोह, विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन के मतदान केंद्र जियाणा और प्लासी के भवनों या नाम में संशोधन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र मतलाणा को महिला मंडल भवन मतलाणा, मतदान केंद्र जिजवीं को आंगनवाड़ी केंद्र दलालड़, मतदान केंद्र टूह को सहकारी सभा भवन टूह, मतदान केंद्र भेरडा को प्राइमरी स्कूल भेरडा, मतदान केंद्र बजरोल-2 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरोल, मतदान केंद्र भरनोट को आंगनबाड़ी केंद्र भरनोट, मतदान केंद्र सनेड को प्राइमरी स्कूल सनेड, मतदान केंद्र खजियां-1 को आंगनबाड़ी केंद्र खजियां, मतदान केंद्र खजियां-2 को आंगनबाड़ी केंद्र खजियां, मतदान केंद्र कोहडरा को प्राइमरी स्कूल कोहडरा, मतदान केंद्र सकरोह को आंगनबाड़ी केंद्र घुमारवीं, मतदान केंद्र जियाणा को आंगनबाड़ी केंद्र जियाणा और मतदान केंद्र प्लासी को आंगनवाड़ी केंद्र प्लासी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित एसडीएम और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को इन सभी 13 मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed