{"_id":"69fa49a4eaf472cdd006a601","slug":"parking-facility-was-not-available-in-bhota-nagar-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-192561-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा नगर पंचायत में नहीं मिल पाई पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा नगर पंचायत में नहीं मिल पाई पार्किंग की सुविधा
Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सुमित कुमार, वार्ड नंबर सात, नगर पंचायत भोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में पार्किंग सुविधा का अभाव अब स्थानीय स्तर पर बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, जो निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के समीकरण भी प्रभावित कर सकता है। लाखों रुपये खर्च कर पार्किंग भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाया है।
जानकारी के अनुसार, शहर से कुछ दूरी पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तीन मंजिला पार्किंग भवन बनाया गया था, जिसमें करीब 50 वाहनों की पार्किंग की सुविधा प्रस्तावित थी, लेकिन आज तक यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है और भवन में प्रवासियों के रहने की स्थिति भी सामने आई है।
भवन में न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और न ही किसी सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। ऐसे में वाहन खड़ा करना पूरी तरह वाहन मालिक की अपनी जिम्मेदारी पर निर्भर है। पार्किंग सुविधा के अभाव में लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार पांच मिनट तक वाहन खड़ा करने की अनुमति है, लेकिन इससे अधिक समय होने पर चालान की कार्रवाई की जाती है। इससे ग्राहकों में असंतोष है और इसका सीधा प्रभाव दुकानदारों के कारोबार पर दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग सुविधा को शीघ्र शुरू करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बाजार में व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके।