Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Para-athletes showcased their prowess, winning medals in various events.

Hamirpur (Himachal) News: दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक

Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Para-athletes showcased their prowess, winning medals in various events.
सिंथेटिक ग्राउंड अणु में 10वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को स
हमीरपुर। सिंथेटिक ग्राउंड अणु में रविवार को 10वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में पे-बैक टू स्टेट हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष ओंकार सिंह भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ के टी-20 सीनियर वर्ग में मंडी के धोनी चंद ने स्वर्ण, कांगड़ा के पंकज ने रजत और हमीरपुर के सुप्रभ ने कांस्य पदक जीता। टी-20 जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कांगड़ा की मालवी प्रथम, दिव्या द्वितीय और दिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-42 एवं टी-44 वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में निखिल ने स्वर्ण, अक्षत ने रजत और आदर्श ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, एफ-40 एवं टी-41 वर्ग में हमीरपुर के आदर्श ने स्वर्ण, दिलीप सिंह ने रजत और शिमला के संजीव ने कांस्य पदक जीता।
मुख्य अतिथि ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और उचित मंच उपलब्ध करवाना जरूरी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने किया था।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा था कि दिव्यांगता प्रतिभा और सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। इस मौके पर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ललित ठाकुर, व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के संस्थापक राजन कुमार, जिला हमीरपुर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रविकांत शर्मा, महासचिव सफल डोगरा, कोषाध्यक्ष सुनीता और संतोष वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed