फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   panchyat member meet ex cm doomal

ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज संस्था सर्वोच्च माध्यम : धूमल

Fri, 29 Jan 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
panchyat member meet ex cm doomal
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात करते नवनियुक्त ग्राम पंचायत गसोता के जनप्रतिनिध? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। ग्रामीण स्तर के विकास के लिए पंचायती राज संस्था सर्वोच्च माध्यम है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ग्राम पंचायत गसोता के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कही। उन्होंने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर मिलने आए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि ग्राम पंचायत ग्रामीण स्तर पर विभिन्न तरह के विकास कार्यों को करवाने के लिए उत्तम माध्यम है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं, अगर उनको पंचायत प्रतिनिधि सही तरीके से धरातल पर उतारने की कोशिश करेंगे तो निश्चित तौर पर ग्रामीण स्तर पर हर वर्ग का विकास संभव है। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए धूमल ने कहा कि जिस तरह से जनता ने आपको चुना है, आप भी उन्हें उसी तरह ग्रामीण विकास को ऊंचाई पर ले जाने में कोई कमी न छोड़ें। इस मौके पर ग्राम पंचायत के उपप्रधान कृपाल सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता विशाल पठानिया, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सतीश चौहान, युवक मंडल कंगरू देव मैहर व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed