फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Oxygen plant installed but technician not found

Hamirpur (Himachal) News: ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया पर नहीं मिला तकनीशियन

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में ऑक्सीजन प्लांट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़सर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पिछले वर्ष ही पूरा हुआ और इसी साल मार्च में बिझड़ी के ताल क्रिकेट स्टेडियम से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद जून में इस ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया गया और सीधा अस्पताल के वार्ड में बेड पर ऑक्सीजन पहुंचे, इसका प्रबंध किया गया। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद जहां एक तरफ ऑक्सीजन की किल्लत खत्म होने की उम्मीद थी, वहीं अस्पताल प्रशासन को भी बाहर से ऑक्सीजन खरीदने की जरूरत नहीं पड़नी थी। लेकिन, अभी तक इसकी सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। इस ऑक्सीजन प्लांट से सक्शन उपकरण भी उपयोग में लाया जाना था। इसकी मदद से किसी व्यक्ति के गले में फंसे बलगम को आसानी से निकाल सकते हैं और बेहोश हुए व्यक्ति के लिए भी इसे प्रयोग कर सकते हैं। इस ऑक्सीजन प्लांट की आपूर्ति अस्पताल के 25 बेडों तक उपलब्ध करवाई गई है लेकिन इसके सुचारु रूप से न चलने के कारण यह सब सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा कि अभी तक यह शुरू नहीं किया जा सका है। इसे ऑपरेट करने के लिए एक तकनीशियन की जरूरत होती है और अभी ऐसा कोई तकनीशियन उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में अगर जरूरत पड़ती है तो ऑक्सीजन सिलिंडर से काम चलाया जाता है। इस विषय में सरकार को लिखकर भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed