फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Onion hoarding in godowns, market price crosses Rs 50

प्याज की गोदामों में जमाखोरी, बाजार में कीमत 50 रुपये से पार

Wed, 13 Oct 2021 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नवरात्र में भी प्याज के दामों में एकाएक उछाल आ रहा है। इससे आम आदमी को और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गृहिणियों के बजट पर भी डाका डल रहा है। प्याज व अन्य सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी के कारण गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। प्याज की कीमतों में एक सप्ताह में ही प्रति किलो के हिसाब से 10 रुपये की वृद्धि हुई है। कोरोना के कारण लोगों को ऐसे ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से गरीब परिवारों को तड़का लगाना मुश्किल हो गया है। लोग नवरात्र में प्याज का सेवन करने से वैसे ही परहेज करते हैं, लेकिन साथ में शादियों का सीजन होने के कारण मांग भी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल आदि के दामों में बढ़ोतरी का भी प्रभाव प्याज की कीमतों पर दिख रहा है। टमाटर की कीमत भी 70 से 80 रुपये प्रति किलो है। इस मामले में एपीएमसी हमीरपुर की सचिव शगुन ने कहा कि प्याज की कीमतों में उछाल आया है। इसका कारण यह हो सकता है कि कई लोग प्याज को गोदामों में जमा कर लेते हैं और प्याज की कीमतों में एकाएक वृद्धि हो जाती है। वहीं टमाटर का उत्पादन आजकल नहीं होता है। इसलिए टमाटरों का उत्पादन कम होने के कारण बाजारों में कीमतें बढ़ जाती हैं। उत्पादन कम हो जाता है परंतु मांग उतनी ही रहती है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से प्याज की कीमत भी प्रभावित : केवल कृष्ण
दुकानदार केवल कृष्ण ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व प्याज 35 से 40 रुपये बेचा जा रहा था। अब प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलो है। पेट्रोल डीजल की कीमतें भी 100 से पार हैं। ऐसे में प्याज लाने में भी काफी खर्च होता है। जिस कारण प्याज की कीमतों में वृद्धि हुई है। उन्होंनेे कहा कि नवरात्रों के कारण प्याज के ग्राहक कम है, लेकिन शादियों के लिए लोग प्याज की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज के नहीं मिल रहे ग्राहक : अमित
दुकानदार अमित कुमार ने कहा कि प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलो है। सब्जी मंडियों से ही प्याज 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। जिस कारण बाजार में कीमत 50 रुपये है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में प्याज के ग्राहक कम होते हैं। इक्का दुक्का ही प्याज का ग्राहक आ रहा है।
सब्जियां गरीब लोगों की खरीद से बाहर : सुनीता
गृहिणी सुनीता देवी ने कहा कि सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। जिस कारण सोच समझ कर ही खर्च करना पड़ेगा। दामों में बढ़ोतरी के कारण सब्जियां गरीब लोगों की खरीद से बाहर हो गई हैं। सरकार को चाहिए कि कीमतों में कमी की जाए ताकि सभी लोग दो वक्त की रोटी आराम से खा सकें।

आम आदमी का भरण पोषण कठिन : कविता
गृहिणी कविता रानी ने कहा कि प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जिस कारण अब प्याज का इस्तेमाल कम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी का भरण पोषण कठिन हो गया है। सरकार जल्द खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed