फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one died with corona. 202 more positive

कोरोना से एक की मौत, 202 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
one died with corona. 202 more positive
one died with corona. 202 more positive
हमीरपुर। जिले में सोमवार को 202 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 135 और आरटी-पीसीआर टेस्ट में 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, कोरोना संक्रमित 58 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 1282 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 539 सैंपल लिए गए, जिनमें से 135 संक्रमित निकले। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वार्ड नंबर-8 हमीरपुर में 5 लोग, विकासनगर दड़ूही में 4 लोग, बडैहर, सुजानपुर और आलमपुर में 3-3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

लोहारडा, सरलोग, सठवीं, बिझड़ी, महारल, दिम्मी, तरक्वाड़ी, मुंडखर, ककरोट, टिक्कर खातरियां, धनेटा, कुटियारा, डुंगी, बराड़ा क्षेत्र के गांव छौं, बारीं, मोहीं, नाडसीं, मधानी, वार्ड नंबर-10 हमीरपुर, लोहारबल्ही, नरेली में 2-2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा गांव बणी, बंगाणा क्षेत्र के गांव सरोह, सिंगवीं, गारली, शुक्कर खड्ड, पटेरा, टाउन भराड़ी क्षेत्र के गांव बल्ह, लदरौर, काथला, चोकर, सरकाघाट क्षेत्र के गांव सनौर, कोटला, बेहा, कमलाह, बटराण, माझो, बगवाड़ा, बुठवीं, पिडेरटा, बैलग, पांडवीं, बलोह, करहा, लगमनवीं, अम्मण, भियाड़, यानवीं, दियालड़ी, मनोह, भुमली, हनोह, बबमोह, जंगलबैरी क्षेत्र के गांव भटपुरा, अंदराणा, ठोलू, बेहरड, कुशियार, बंजर, बढेड़ा, भरमोटी, भौउ, टपरे, दड़ूही, धंगोटा, धरौन, बड़ू, छल्ल उपरला, बगली, क्रस्ट, नारा, भारवीं, कुठेड़ा क्षेत्र के गांव भाटी, जिजवीं, कैहडरू और मोहीं क्षेत्र के गांव भाटी में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाए गए 67 लोगों में गांव गनोह ब्राह्मणा के 6 लोग, गांव हार और पनयाला के 4-4 और गांव बैरी के 3 लोग शामिल हैं। गांव डुंगरी, वार्ड नंबर-4 हमीरपुर, हरसौर और पाहलू के 2-2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा वार्ड नंबर-2 हमीरपुर, वार्ड नंबर-3 प्रतापनगर, कोला पलासरी, नलाही, गांव री, मोहीं क्षेत्र के गांव बल्ह, एनआईटी, सासन, वार्ड नंबर-7 सुजानपुर, टिब्बी, दोसड़का, ताल क्षेत्र के गांव चौकी, जाहू, टिक्करी मिन्हासा, खरींगण, भगेटू, बस्सी, खनेउ, भुलाट, हार, डबरियाणा, ननावां, लोहारनी, बलियाह, करनी, कुलहेड़ा क्षेत्र के गांव गोरी, पलहेड़ा, ढकियां, पोरला, रोहल, चोकरू, बमनेर, रीत, भरमोटी, गलोल, चकरेड़, जलाड़ी, वार्ड नंबर-2 नादौन, अधवानी क्षेत्र के गांव बखेर और पुतड़ियाल क्षेत्र के गांव झंडूई में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed