फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   on sunday no bus service, people face difficulity

रविवार को लोकल रूटों पर बसें न चलने से परेशानी

Sun, 05 Jul 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की बसें रविवार को लोकल रूटों पर न चलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और होमगार्ड ड्यूटी, स्वास्थ्य स्टाफ, सामान डिलीवरी स्टाफ और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए अपने कार्यालय जाने वाले लोगों को बसें न चलने के कारण आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ऐसे ही सेवाओं में जाने के लिए लोग टैक्सियों का इंतजार करते दिखे। टैक्सी चालक भी सवारियां ढोने से परहेज ही कर रहे हैं। वहीं, कोरोना के डर से कोई भी निजी वाहन चालक अन्य लोगों को लिफ्ट नहीं दे रहा है। लोगों में शुभम पठानिया, सुखदेव, जीत शर्मा, संजय कुमार ने निगम प्रबंधन से रविवार को मुख्य रूटों पर कम से कम एक-एक बस सेवा शुरू करने की मांग की है। हमीरपुर से रविवार को महज शिमला और बद्दी के लिए ही बस सेवा है। इसके अलावा लोकल रूट पर कोई बस नहीं है। आरएम विवेक लखनपाल का कहना है कि रविवार को सवारियां नहीं मिलती हैं। छुट्टी होने के कारण बसें चलने से निगम को घाटा होगा। उन्होंने कहा कि सोमवार से पांच और रूटों पर बसें चलेंगी, लेकिन रविवार को रूट बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed