फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the market will be decorated till April 2 for the national level Holi festival

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव के लिए अब दो अप्रैल तक सजेगा बाजार

Sun, 26 Mar 2023 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now the market will be decorated till April 2 for the national level Holi festival
सुजानपुर में बारिश के उपरांत ऐतिहासिक चौगान मैदान में पसरा कीचड़।
जिला प्रशासन ने बढ़ाई समय अवधि, पूर्व में 25 मार्च थी कार्य अवधि
विज्ञापन

बारिश, स्कूली परीक्षाओं आदि के कारण मंदी झेल रहे दुकानदारों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले उत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को समय अवधि बढ़ा दी गई है। 25 मार्च को समाप्त होने वाला मेला अब दो अप्रैल तक चलेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस विषय पर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर के ऐतिहासिक चौहान में इन दिनों राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला चल रहा है। इसका शुभारंभ पांच मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा किया गया था।


सरकारी तौर पर आठ मार्च को मेले का समापन हो चुका है लेकिन इन दिनों बच्चों की वार्षिक परीक्षा के साथ-साथ हो रही बारिश से दुकानदार मंदी की मार झेल रहे थे। इसको लेकर के जिला प्रशासन द्वारा मेले की समय अवधि एक सप्ताह तक बढ़ा दी गई है अब यह मेला दो अप्रैल तक चौगान में सजा रहेगा। उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि जिला उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार मेले की अवधि एक सप्ताह से अधिक बढ़ा दी गई है अब यह मेला दो अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed