{"_id":"69026cc4f0d10cd0df0b2ee7","slug":"now-the-general-public-will-also-be-able-to-avail-the-benefits-of-sainik-vishram-griha-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-171614-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब आम जनता भी उठा सकेगी सैनिक विश्राम गृह का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब आम जनता भी उठा सकेगी सैनिक विश्राम गृह का लाभ
Thu, 30 Oct 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर का भवन। संवाद
- फोटो : जगदीशपुर में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी।
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला सैनिक विभाग के विश्राम गृह में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के अलावा अब जन साधारण भी एसी युक्त कमरों में ठहर सकेंगे।
विश्राम गृह की आमदनी को बढ़ाने के लिए जिला सैनिक कल्याण विभाग ने विश्राम गृह के दरवाजे आम लोगों के लिए भी खोल दिए हैं। विश्राम गृह में ठहरने के लिए हिमाचल के नागरिकों को एसी युक्त कमरों के लिए प्रतिदिन 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
जिला सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर की ओर से लोगों की सुविधा के लिए कमरों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 5.5 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
इसमें न केवल दीवारों की मरम्मत करवाई जा रही है, बल्कि बाथरूम, वायरिंग और अन्य कार्य भी करवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विश्राम गृह तक पहुंचने वाली खस्ताहाल सड़क को पक्का करवा दिया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार से परेशानियों का सामना न करना पड़े। इससे पहले इन विश्राम गृहों में सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके आश्रित ही ठहर सकते थे, लेकिन अब इसमें जन साधारण भी इसका लाभ उठा सकेंगे। विश्राम गृह में सेमी डिलेक्स रूम और एसी डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को प्रतिदिन ठहरने के लिए 350 रुपये, सैनिकों को 450 रुपये, हिमाचल प्रदेश के लोगों को 600 रुपये तथा बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को 700 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारियों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा।
वहीं, एसी डाेरमेट्री रूम के लिए भी सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा जन साधारण लोगों को अलग-अलग मूल्य का भुगतान करना होगा। डोरमेट्री के लिए पूर्व सैनिकों को 155 रुपये, सैनिकों को 185 रुपये, हिमाचल के नागरिकों को 225 रुपये, बाहरी राज्यों के लोगों को 255 रुपये तथा सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारियों को 93 रुपये प्रति व्यक्ति के रूप में भुगतान करना पड़ेगा।
इसके अलावा अधिकारियों की मानें तो इसमें पहले सैनिकों व पूर्व सैनिकों को वरीयता प्रदान की जाएगी। इसके बाद नागरिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे।