फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Growing craze for obtaining driving licenses; a surge of 1,029 recorded in a year.

Hamirpur (Himachal) News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का बढ़ा क्रेज, एक साल में 1,029 का आया उछाल

Sun, 04 Oct 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर लोगों में जागरूकता और रुचि बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में लाइसेंस जारी होने की संख्या में 1,029 का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। आरटीओ हमीरपुर के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक जिले में 994 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे। इनमें 759 पुरुष और 235 महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 937 लाइसेंस जारी हुए, जिनमें 693 पुरुष और 244 महिलाएं थीं। कुल संख्या घटने के बावजूद महिलाओं के लाइसेंस की संख्या में नौ की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,966 हो गई। इनमें 1,417 पुरुष और 549 महिलाएं शामिल हैं। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में कुल लाइसेंस की संख्या में 1,029 की बढ़ोतरी हुई।
महिलाओं की भागीदारी में भी लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में 235 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया था। यह संख्या 2024-25 में बढ़कर 244 और 2025-26 में 549 हो गई। इस तरह तीन वर्षों में महिलाओं को जारी किए गए लाइसेंस की संख्या में 314 का इजाफा हुआ।

कोट
लाइसेंस आवेदकों के समय-समय पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाते हैं। निर्धारित मापदंड पूरा करने के बाद आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते हैं। -राजीव ठाकुर, आरटीओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article