फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   now congress distt president letter bomb

जिन्हें मैं जानता नहीं, वह कांग्रेस कमेटी में कैसे बने ओहदेदार : नरेश

Sun, 15 Sep 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर कांग्रेस कमेटी में उठी विरोध की चिंगारी अब और भड़क गई है। जिला उपाध्यक्ष के पत्र के बाद अब जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर का पत्र वायरल हो गया है। पीसीसी चीफ कुुलदीप राठौर को लिखे इस पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यकारिणी पर सवाल उठाए हैं। नरेश ठाकुर ने यहां तक कह दिया है कि जिन्हें मैं जानता तक नहीं और जो सालों से कांग्रेस कमेटी की बैठकों, कार्यक्रमों में नजर नहीं आए, अब जिला कार्यकारिणी में ओहदेदार कैसे बन गए। उन्होंने निष्क्रिय पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उपाध्यक्ष लखनपाल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। अगर संगठन मजबूत नहीं तो भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल विधानसभा का चुनाव कैसे हार गए। कैसे पहली बार जिले में विधानसभा की 5 सीटों में से 3 सीटें कांग्रेस की झोली में आईं।
विज्ञापन

वर्तमान में पार्टी को धरातल पर और मजबूत करने का काम किया जा रहा है। नरेश ठाकुर कहते हैं कि मुझे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काम करने का मौका मिला और वर्तमान में आपके सानिध्य में भी कार्य कर रहा हूं। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल ने कुछ सवाल उठाए हैं। जिनकी सच्चाई सामने आना जरूरी है। साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि चहेतों को प्रसन्न करने के लिए जिला कार्यकारिणी में स्थान देना उचित नहीं है। इससे संगठन कमजोर हो रहा है। नरेश ठाकुर ने पूछा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों और सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में किसने स्थान दिलाया, उन नेताओं के नाम भी सामने लाए जाएं। नैतिकता के आधार पर इस्तीफे उन सभी निष्क्रिय पदाधिकारियों को दे देने चाहिए, जो संगठन को कमजोर करने में लगे हैं और पद लेकर घर में बैठे हैं। न ही संगठन की बैठकों, कार्यक्रमों और आंदोलनों में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed