फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nominated members of NPDRR, chairman of five bodies of the state

Hamirpur (Himachal) News: सूबे के पांच निकायों के अध्यक्ष एनपीडीआरआर के सदस्य मनोनित

Tue, 07 Feb 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के पांच नगर निकायों के अध्यक्षों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच के तीसरे सत्र का सदस्य मनोनीत किया गया है। जिसमें नगर परिषद हमीरपुर के चेयरमैन मनोज कुमार मिन्हास, नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर, नगर निगम पालमपुर की मेयर पूनम बाली, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण और नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


इनका चयन 10 और 11 मार्च को विज्ञान भवन दिल्ली में होने वाले आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) सम्मेलन के लिए हुआ है। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच को देश के भीतर सभी संबंधित संस्थाओं को शामिल करते हुए सार्वजनिक, निजी और नागरिक समाज की भागीदारी के साथ आपदा जोखिम में कमी पर समन्वय और नीति मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय तंत्र के लिए एक सामान्य मंच स्थापित किया गया है। जहां पर विषय विशेषज्ञों के माध्यम से आपदा नियंत्रण के संदर्भ में टिप्स दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed