फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neither lab test nor X-ray facility in Ayush Hospital Manvi

Hamirpur (Himachal) News: आयुष अस्पताल मनवी में न लैब टेस्ट और न ही एक्सरे की सुविधा

Mon, 05 Jun 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के आयुष अस्पताल मनवी में न तो लैब टेस्ट की सुविधा मिल रही है और न ही एक्सरे की। 15 वर्ष पूर्व अस्पताल के लिए खरीदी गई एक्सरे मशीन स्टोर रूम में धूल फांक रही है। अस्पताल में लैबोरेटरी तो है, लेकिन तकनीशियन का पद खाली होने से मधुमेह, लीवर, किडनी और पेशाब के टेस्ट समेत कोई भी टेस्ट नहीं हो पा रहे। यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। अस्पताल में रोजाना 50 के करीब ओपीडी है। अस्पताल में आईपीडी की सुविधा भी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, अशोक कुमार, कमल कुमार, सुनील, सोनिया, वर्षा ने कहा उपमंडल का एकमात्र आयुष अस्पताल गांव मनवी में है। लेकिन, इस अस्पताल में सुविधाओं के अभाव के चलते लोग अपना इलाज करवाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। 20 बिस्तर वाले आयुष अस्पताल में एक्सरे की मशीन तो लगी थी। परंतु एक्सरे करने के लिए रेडियोग्राफर और लैब में तकनीशियन न होने से अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले लोगों को महंगे दामों पर निजी लैबों में टेस्ट करवाने पड़े रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि विभाग की ओर से अस्पताल में एक्सरे मशीन स्थापित करवाकर केवल औपचारिकता निभाई गई है। समय पर उपयोग न होने से मशीन पूरी तरह से खराब हो गई है। लोगों को एक्सरे करवाने के लिए उपमंडल मुख्यालय भोरंज जाना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल में 25 पंचायतों से लोग स्वास्थ्य जांच करवाने, बीमारियों का इलाज कराने आते हैं।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में मनवी आयुष अस्पताल के आयुष अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल में लैब तकनीशियन का पद रिक्त है। जिससे अस्पताल में किसी भी प्रकार के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed