{"_id":"6afa10426ad10e491b0ac5e1","slug":"naman-kumar-emerged-victorious-in-the-badminton-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1011-215408-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में नमन कुमार ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में नमन कुमार ने मारी बाजी
Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। खाटू श्याम युवा क्लब के तत्वावधान में गलोड़ में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 20 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में नमन कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 3100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इरफान दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 2100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
इससे पहले बीडीसी सदस्य रजनीश कौशल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
खेलों से अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संजीव कुमार शर्मा, धर्म चंद, मनजीत, होशियार सिंह गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद