फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   moter demage, water supply stoped

लौंगणी पेयजल योजना की मोटर जली, 1500 परिवारों की आपूर्ति प्रभावित

Sun, 15 Sep 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। लौंगणी पेयजल योजना की पानी लिफ्ट करने वाली मोटर जल जाने से चौकी- छबोट-अमरोह सप्लाई स्कीम के तहत आने वाली पांच पंचायतों के 1500 परिवारों को पेयजल सप्लाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि योजना के तहत पानी की सप्लाई महज 10 दिन ही होती है जबकि, शेष 20 दिन स्कीम से पानी की सप्लाई नहीं होती है। जिससे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिब्बी, मति टीहरा, मझोगसुल्तानी, अमरोह और झनयार में बसे करीब पंद्रह सौ परिवारों को पानी की आपूर्ति नहीं होती है। लौंगणी पेयजल योजना के टैंकों से इस स्कीम को पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन वहां पर मशीनरी जल जाने के कारण दो दिन से सप्लाई ठप पड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर विभाग से पानी न आने के बारे में पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि मोटर खराब हो गई है या फिर पानी में सिल्ट आ गई है।
विज्ञापन

जिस कारण पानी की सप्लाई छोड़ी नहीं गई। इन पंचायतों में बसने वाले लोगों ने बताया कि एक तो माह में दस दिन ही पानी आता है और वह भी महज दो घंटे ही आता है। लोगों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से मोटर ठीक करवाकर पानी की उचित आपूर्ति करने की मांग की है। वहीं, आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता का मोबाइल फोन नहीं लगा। आईपीएच विभाग के फिटर मान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शनिवार से लौंगणी में पानी लिफ्ट करने वाली मोटर जल गई है, अभी तक उनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। जैसे ही मोटर ठीक हो जाती है, पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed