फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   More than 1200 weddings in Hamirpur in Coronakal

कोरोनाकाल में हमीरपुर में 1200 से अधिक शादियां

Tue, 27 Apr 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संकट के बीच हमीरपुर जिले में 1200 से अधिक जोड़े शादी के सात फेरे लेंगे। परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों ने अपने-अपने उपमंडल के उपमंडलाधिकारी नागरिक से इस बाबत आवेदन किया है। सबसे अधिक शादियां उपमंडल बड़सर में होने जा रही हैं।
विज्ञापन

उपमंडल बड़सर के एसडीएम कार्यालय से 341 शादियों की अनुमति दी गई है। जबकि सबसे कम शादियां उपमंडल सुजानपुर में हो रही हैं। सुजानपुर एसडीएम कार्यालय से महज 92 शादियों की परमिशन जारी हुई है। इसी तरह उपमंडल नादौन में 305 शादियां, भोरंज में 214 और हमीरपुर में 282 शादियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला प्रशासन ने शादियों के अलावा अन्य सभी आयोजनों की अनुमति रद्द कर दी हैं। शादियों में भी निर्धारित 50 लोग ही हिस्सा ले सकते हैं। कई जगह लोग शादियों में दो से तीन घंटे के अंतराल में 40 से 45 लोगों को बुला रहे हैं। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर कहीं इस तरह शिफ्टों में लोगों को बुलाया जाता है तो प्रशासन फ्लाइंग स्क्वायड को मौके पर भेज कर सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

इसलिए हो रही गड़बड़ी-
प्रदेश सरकार ने शादियों की अनुमति देने के लिए एसडीएम को शक्तियां प्रदान की हैं। सरकार के आदेशों के मुताबिक केवल 50 लोगों की उपस्थिति के साथ ही शादी समारोह संपन्न हो सकते हैं। लेकिन, जब एसडीएम कार्यालय में शादियों की अनुमति के लिए आवेदन किया जा रहा है तो उसमें उन 50 लोगों की सूची संलग्न नहीं होती। जिससे चलते अवहेलना की शिकायत मिलने पर मौके पर जांच करने वाला अधिकारी यह पता नहीं लगा पाता कि कौन सा व्यक्ति शादी में होना चाहिए और कौन नहीं होना चाहिए। अगर शादी की परमिशन के दौरान ही प्रशासन 50 लोगों के नाम व पते समेत सूची की शर्त अनिवार्य कर दे तो इस गड़बड़ी पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
उधर, उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि शादियों के अलावा अन्य सभी आयोजनों पर पाबंदी लगाई गई है। शादियों में शिफ्टों में मेहमानों को बुलाने पर पूर्णतया रोक है। आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed