फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   money stolen in women account

शातिरों ने महिला के बैंक खाते से 20 हजार रुपये किए साफ

Fri, 05 Feb 2021 08:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन के साथ लगते ज्वालामुखी क्षेत्र के बरोटा जागीर गांव की रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से शातिरों ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने इस बारे में पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित सावित्री देवी पत्नी कृष्ण लाल गांव बरोटा ज्वालामुखी ने आरोप लगाया है कि धोखे से अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से बीस हजार निकाले हैं। निकासी एटीएम से की गई है।
विज्ञापन

नादौन थाने में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसका खाता स्थानीय एसबीआई बैंक की शाखा में है। बीते 9 जनवरी को ऊना में बैंक के एटीएम से उसके खाते से एक ही दिन में तीन बार रुपये निकले हैं। पहले 9,500 रुपये, उसके बाद 9,000 तथा अंत में 1500 रुपये निकाले गए हैं। इसका पता उसे 2 दिन पूर्व ही चला है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने आज तक अपने एटीएम कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को नहीं दी है और न ही उसने कभी अपने ओटीपी या पासवर्ड के बारे में किसी को जानकारी दी है। महिला ने हैरानी जताते हुए कहा कि जब उसने अपने कार्ड से संबंधित किसी को कोई जानकारी नहीं दी तो उसके खाते से ऊना में कैसे पैसे निकल गए। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में अतिरिक्त थाना प्रभारी चुन्नीलाल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed