फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern hospital buildings will be built in Badsar and Bijhari: Lakhanpal

बड़सर और बिझड़ी में बनेंगे आधुनिक अस्पताल भवन : लखनपाल

Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि नागरिक अस्पताल बड़सर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवनों का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दांदड़ू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बड़सर में 100 बेड के अस्पताल भवन के लिए लगभग 30 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। बड़सर-शाहतलाई सड़क की अपग्रेडेशन के लिए नाबार्ड को 34 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। क्षेत्र की अन्य सड़कों की अपग्रेडेशन के लिए भी प्रक्रिया आरंभ की गई है। बाबा बालक नाथ मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा यहां आधुनिक सुविधाओं के लिए एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा स्कूल को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने मिडल स्कूल उट्टप को भी पांच हजार रुपये देने का एलान किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया, कैप्टन जसपाल सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य करतारो देवी और शिव कुमार, उमाकांत, रविंद्र शर्मा, कड़साई के पूर्व प्रधान देशराज, दिनेश कुमार, जगदीश ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष किरण देवी, अन्य पदाधिकारी, स्कूल के शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed