फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Ashish's first meeting with BJP Mandal today

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मंडल के साथ विधायक आशीष की पहली बैठक आज

Mon, 01 Apr 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधायक आशीष शर्मा के भाजपा में शामिल होने के साथ भाजपा मंडल हमीरपुर की पहली बैठक का आयोजन मंगलवार को मुख्यालय में होगा। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के साथ इस परिचय बैठक में मंडल के 94 बूथ और 25 ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष शामिल होंगे। मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत शर्मा की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन होगा। बैठक में भाजपा मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी अपेक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में गत विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर की मौजूदगी पर निगाहें रहेंगी। विधायक आशीष शर्मा केे स्वागत कार्यक्रम से उन्होंने दूरी बना ली थी लेकिन अब भाजपा मंडल की इस औपचारिक बैठक में वह अपेक्षित हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि वह बैठक में आएंगे या नहीं। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद डेढ़ साल के अरसे में हुई पार्टी की सभी बैठकों में पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर गैर हाजिर रहे हैं। उपचुनाव की स्थिति में पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा में बगावत के आसार नहीं हैं लेकिन पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर की बैठक में हाजिरी उनके समर्थन अथवा नाराजगी को जरूर स्पष्ट कर देगी। विधायक आशीष शर्मा विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से अभी तक इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है लेकिन भाजपा व इस्तीफा देने वाले सभी विधायक चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। 28 मार्च को हुए स्वागत समारोह में भाजपा संगठन ने एकजुटता का परिचय दिया था। स्वागत समारोह में बड़सर, सुजानपुर व हमीरपुर में पूर्व प्रत्याशियों के अलावा संगठन के सभी नेता मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा मंडल हमीरपुर के साथ मंगलवार को बैठक प्रस्तावित है। इसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से परिचय होगा। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से सभी को साथ लेकर चलने का भरपूर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed