Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meritorious students felicitated at Shiksha Jyoti Public School

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा ज्योति पब्लिक स्कूल में मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students felicitated at Shiksha Jyoti Public School
। शिक्षा ज्योति पब्लिक स्कूल रुढ़ाण कैहरवीं में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्र
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। शिक्षा ज्योति पब्लिक स्कूल रुढ़ाण कैहरवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भोरंज के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय स्टेट बैंक हमीरपुर के वरिष्ठ प्रबंधक उत्तम सिंह, हिमाचल प्रदेश हिम आंचल पेंशनर्स संघ के प्रधान केसी गौतम, ठाकुर हरनाम सिंह, दलजीत सिंह और कुलदीप अत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। खेल गतिविधियों में भी स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस मौके पर कैहरवीं पंचायत के उपप्रधान कुलदीप शास्त्री, महिला मंडल प्रधान तिनका शर्मा, सुदर्शन शर्मा, विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed