फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   medical college anesthesia specialist at home

ेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एनेस्थिसिया विशेषज्ञ की संदिग्ध मौत

Sat, 17 Oct 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चिकित्सक की शुक्रवार रात को अपने घर पर ही संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

चिकित्सक मुकेश (33) शुक्रवार रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गए। आधी रात को जब उनकी पत्नी नींद से जागी तो मुकेश कमरे से गायब थे। जब पत्नी ने पति को कमरे में नहीं पाया तो अपने जेठ को उठाया। परिजनों ने देखा कि बाथरूम की बिजली जल रही थी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आवाजें लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खोला गया तो परिजनों ने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर चिकित्सक बेसुध होकर पड़े थे और उनके नाक से खून बह रहा था। परिजन आधी रात को ही चिकित्सक को बेसुध हालत में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चिकित्सक अपने पीछे पत्नी और चार साल का बेटा छोड़ गए हैं। युवा चिकित्सक की मौत से परिजनों और अस्पताल स्टाफ में शोक की लहर है। सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed