{"_id":"6afa0fb1dc40b914ae01850d","slug":"mandi-dominates-junior-ball-badminton-winning-titles-in-both-boys-and-girls-categories-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215365-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जूनियर बाल बैडमिंटन में मंडी का दबदबा, लड़के-लड़कियों दोनों वर्गों में जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जूनियर बाल बैडमिंटन में मंडी का दबदबा, लड़के-लड़कियों दोनों वर्गों में जीता खिताब
Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में आयोजित बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता मंडी टीम के खिलाड़ी
भरेड़ी (हमीरपुर)। पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी जिला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया।
लड़कियों के वर्ग में ऊना की टीम उपविजेता रही, जबकि लड़कों के वर्ग में बिलासपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें प्रदेश के आठ जिलों के करीब 80 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में भरेड़ी के समाजसेवी एवं बाल बैडमिंटन एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष अनिल सहगल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। लड़कों के वर्ग में शिवांश ठाकुर और ध्रुव ठाकुर (मंडी), भविष्य (बिलासपुर), राजवीर ठाकुर (हमीरपुर) और करण (ऊना) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
वहीं, लड़कियों के वर्ग में मानवी शर्मा और मानशी (मंडी), शुभ्रा (ऊना), सारिका (हमीरपुर) और वैशाली (बिलासपुर) को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान बृज लाल गोयल, महासचिव केसी ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश भारद्वाज और उपप्रधान नर्वदा देवी आदि मौजूद रहे।