फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Male skeleton found in water tank in Kakkar village of Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के कक्कड़ गांव में पानी के टैंक में मिला नर कंकाल

Fri, 08 Dec 2023 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in water tank in Kakkar village of Bhoranj
ककड़ पंचायत में मिला हुआ गला सड़ा शव।(स्रोत: संवाद)
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल के कक्कड़ गांव में पानी के टैंक में नर कंकाल मिला है। इसकी शिनाख्त मृतक की बहन कविता देवी ने कपड़ों और मोबाइल फोन से की है। विकेश कुमार (39) पुत्र बच्चन सिंह गांव कक्कड़ का ही रहने वाला था। विकेश कुमार दो साल से घर से लापता था और इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने भोरंज थाना में दर्ज करवाई थी। बहन ने भाई के कपड़ों से शव की पहचान कर ली है लेकिन डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएनए की जांच में मौत के कारण भी स्पष्ट होंगे। बुधवार शाम करीब पौने सात बजे विकेश कुमार का कंकाल उनके घर से करीब 30 मीटर दूर प्रकाश चंद के घर में बने पानी के टैंक में पड़ा मिला है। जहां शव मिला, उस घर के सदस्य धर्मशाला में ही रहते हैं और उन्होंने अपने घर की चहारदीवारी कर रखी है। ऐसे में विकेश कुमार का पानी के टैंक में गिरने की बात सबकी समझ से परे है। टैंक में औंधे मुंह पड़े शव को जब अग्निशमन चौकी भोरंज के कर्मचारियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सामने रात्रि के समय ही बाहर निकाला तो सिर धड़ से अलग पाया गया। कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार के बताया कि विकेश कुमार के बड़े भाई बिटटू का सात साल पहले देहांत हो चुका है और घर पर उसकी माता ही रहती है। विकेश गरीब परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने बताया कि भोरंज थाना प्रभारी मस्त राम नायक व एएसआई हरदीप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं निरीक्षण किया है और शव को कब्जे में लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। भोरंज थाना प्रभारी मस्त राम नायक का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा का कहना है कि टैंक से कंकाल बरामद हुआ है। दो वर्ष के अरसे में कंकाल बेहद खराब हालत में है। सिर और धड़ की हड्डियां अलग-अलग हैं। इसकी पहचान लापता व्यक्ति की बहन ने की है। मामले में डीएनए सैंपल लिया गया है। जांच के बाद पहचान और मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन


सीएमओ हमीरपुर डाॅ. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि तीन माह के बाद ही डेड बॉडी खत्म होना शुरू हो जाती है। ऐसे में दो साल में यह संभावना है कि कंकाल की हड्डियां गल कर अलग हो गई हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed