फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lots of problems, how to make business shine

Hamirpur (Himachal) News: परेशानियों की भरमार, कैसे चमके कारोबार

Thu, 22 Feb 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
सचित्र भाग चार
विज्ञापन



स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दुकानों के निर्माण पर सवाल

जरा सी बारिश में पानी से भर जाती हैं दुकानें

दुकानदारों का कारोबार हो रहा है प्रभावित

प्रशासन से यहां पर छज्जे बढ़ाने की है मांग, सुनवाई नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर में परेशानियों की भरमार है। ऐसे में यहां पर कारोबार चमके तो कैसे। जरा ही बारिश भी दुकानदारों के लिए आफत बन जाती है। कांप्लेक्स में बनी दुकानों का आकार व छज्जे बेहद छोटे होने से दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

महज दो साल पूर्व यहां पर पुरानी खोखा मार्केट से विस्थापित हुए खोखाधारकों को दुकानें आवंटित हुई हैं। हालांकि, एक दशक से अधिक समय पूर्व इस शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है। यहां पर कांप्लेक्स की दुकानों की हालत भी बेहद खस्ता है। कांप्लेक्स की दुकानों के छज्जे भी आकार में छोटे हैं। ऐसे में यहां बारिश के दौरान पानी सीधा दुकानों में घुस जाता है। इसके अलावा दुकानों की ऊपरी मंजिल में ग्राहकों के चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। कांप्लेक्स की इन निर्माण कमियों के चलते अधिकतर दुकानदार दुकानें खोलने से भी गुरेज कर रहे हैं। इससे यहां पर कारोबार पूरी तरह से विकसित नहीं हो पा रहा है। नतीजा यह है कि नीलामी में हजारों रुपये मासिक किराये पर ली गई दुकानों पर व्यापारी ताले लगाने को विवश हैं। सुविधाओं की कमी से यहां पर धंधा भी मंदा है और लोगों को शॉपिंग की बेहतर सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जनता खोखा मार्केट बस स्टैंड हमीरपुर के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा का कहना है कि प्रशासन को यहां पर व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए ताकि कारोबार बेहतर ढंग से हो। मुलभूत सुविधाएं यहां पर दुकानदारों को दी जानी चाहिए।
विज्ञापन




कोट

स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स सोसायटी के मेंबर सेक्रेट्री एवं एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी का कहना है कि मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि दुकानदारों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार:कमलेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed