फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A long hiatus for auspicious ceremonies; wedding bells will ring again starting November 2nd.

Hamirpur (Himachal) News: मांगलिक कार्यों पर लगेगा लंबा ब्रेक, अब दो नवंबर से बजेंगी शहनाइयां

Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। 26 सितंबर से पितृ पक्ष के चलते शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद शुक्र अस्त होने के कारण नवरात्रों में भी मांगलिक आयोजनों के लिए मुहूर्त नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

सुजानपुर के प्रसिद्ध राजपुरोहित आशुतोष शर्मा ने बताया कि आमतौर पर पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद शारदीय नवरात्र के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान भी शुक्र अस्त रहेगा।
विज्ञापन

12 अक्टूबर को शुक्र अस्त हो जाएगा, जिसके कारण मांगलिक आयोजनों पर लगी रोक नवरात्रों में भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को शुक्र का दोबारा उदय होगा। शुक्र के उदय और अस्त होने के तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक शुभ कार्य और मांगलिक अनुष्ठान वर्जित माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में 28 अक्टूबर को शुक्र उदय होने के बाद तीन दिन तक, यानी एक नवंबर तक शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे। इसके बाद गृह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होने पर दो नवंबर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी और शहनाइयां बजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed