फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Locks of two shops were broken and liquor boxes and cash were stolen.

Hamirpur (Himachal) News: दो ठेकों के ताले तोड़ शराब की पेटियां और नकदी चोरी

Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सलौणी, भोटा(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में एक ही रात में दो शराब के ठेकों से नकदी और शराब की पेटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिरों ने बड़सर के साथ लगते बणी और भोटा के साथ शुक्कर खड्ड स्थित शराब के ठेकों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में बणी ठेके में कार्यरत कर्मचारी सुदेश कुमार ने कहा कि सुबह 09:00 बजे के करीब जब वह ठेके पर पहुंचे, तो शट्टर का ताला टूटा हुआ था। जांच के दौरान ठेके के गल्ले से 31,000 रुपये की नकदी चोरी पाई गई, जबिक खराब की सभी पेटियां सुरक्षित थीं। उन्होंने घटना की सूचना मालिक और पुलिस को दी। वहीं, बड़सर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, शुक्रखड्ड ठेके में कार्यरत कर्मचारी मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान से अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांडों की 13 पेटियां और 18,050 रुपये की नकदी गायब थी। इस संबंधी भोटा पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

दो शराब ठेकों में चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। दोनों घटनाएं एक ही रात को हुई हैं। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed