फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lahad won the Pahari music program

Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी संगीत कार्यक्रम में लाहड़ ने मारी बाजी

Sat, 03 Feb 2024 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lahad won the Pahari music program
गसोता महादेव मंदिर में पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता के दौरान उप​स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के भाजपा संगठनात्मक सेक्टर गसोता में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में चलाए गए महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ गसोता महादेव मंदिर में हुआ। मंदिर के महंत राघवानंद ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की तथा सभी महिला मंडलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा व जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने महंत राघवानंद को टोपी और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में 42 महिला मंडलों ने भाग लिया। प्रथम स्थान महिला मंडल लाहड़ व दूसरा स्थान महिला मंडल भिड़ा ने हासिल किया। कार्यक्रम में प्रयास संस्था के माध्यम से ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा टीम की ओर से चिकित्सा कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, प्यारेलाल शर्मा, अजय शर्मा, राकेश पठानिया जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत, बीडीसी अध्यक्ष अंजना ठाकुर, रीना देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांता शर्मा, महामंत्री नीरू मिश्रा, महिला मोर्चा जिला सचिव अलका इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed