{"_id":"6afa118ec9c08ca7ad05659a","slug":"awakened-by-the-sound-of-utensils-a-potential-theft-was-averted-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215339-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बर्तनों की आवाज से खुली नींद, चोरी की वारदात टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बर्तनों की आवाज से खुली नींद, चोरी की वारदात टली
Mon, 16 Nov 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। बर्तनों के गिरने की आवाज ने एक परिवार को जगा दिया और घर में चोरी की वारदात टल गई। चोर दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार के जागते ही उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा।
उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत में पांच दिन के भीतर चोरी की चार घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में दहशत है। चोर लगातार घरों को निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना शनिवार रात डौड़ गांव में हुई। यहां ईश्वर दास के घर की दूसरी मंजिल के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया गया।
इसी दौरान बाहर बनी रसोई में पानी गर्म करने के लिए चूल्हे पर रखा बर्तन नीचे गिर गया। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। घर में हलचल होते देख चोर मौके से भाग गए। चोरों की यह गतिविधि गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले चोर हौड़ गांव में प्रवीण कुमार के घर से आभूषण और करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर चुके हैं। इसी गांव में शेर सिंह के घर से करीब 12 हजार रुपये की नकदी उड़ाई गई। वहीं, डोहग गांव में शाली राम के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया।
पांच दिनों में चोरी की चार घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को रात के समय घरों और सामान की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। जाहू पंचायत के प्रधान चमन लाल काकू ने घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने चोरों को जल्द पकड़कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपील की है।
कोट
हमीरपुर पुलिस सतर्क है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर