फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kohli-Pakka Bharo road to be transformed at a cost of 8.70 crore

Hamirpur (Himachal) News: कोहली-पक्का भरो सड़क की 8.70 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Sat, 17 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 17 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोहली से पक्का भरो सड़क पर अब सफर आसान होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से गड्ढों की मार झेल रहे इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टारिंग का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लगभग नौ किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन रही इस सड़क को अब लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। सड़क की टारिंग के साथ नालियों का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि बारिश के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा के लिए करीब एक किलोमीटर लंबा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। यह फुटपाथ निर्माणाधीन बस अड्डे से नालटी बाईपास तक बनेगा।
गौरतलब है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। खराब सड़क के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था।
स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे समय से मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब टारिंग का काम शुरू होने से लोगों को खस्ताहाल सड़क से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

कोट
जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने और फुटपाथ बनने से यातायात पहले से सुचारू होगा। लोगों को बेहतर सड़क मुहैया करवाई जाएगी। -संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article