फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kkri section with the help of three electricians

Hamirpur (Himachal) News: टिक्करी सेक्शन तीन बिजली कर्मियों के सहारे

Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के तहत आते हैं 45 खंभे, हो रही परेशानी
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर बढ़ती हैं ग्रामीणों की मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल टौणीदेवी के तहत सेक्शन टिक्करी तीन कर्मचारियों के सहारे चल रहा है। इस क्षेत्र में चार हजार से भी अधिक उपभोक्ता हैं। इनकी बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने की जिम्मेदारी महज तीन कर्मचारियों के कंधों पर है। टिक्करी सेक्शन के तहत 45 ट्रांसफार्मर हैं और 4,200 के करीब उपभोक्ता हैं। इनमें स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तरों सहित अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं। इस क्षेत्र में लगभग 10 से 12 कर्मचारियों की आवश्यकता है लेकिन वर्तमान में यहां पर महज दो एएलएम, एक एलएम और एक अस्थायी फोरमैन दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके साथ कनिष्ठ अभियंता भी फील्ड में सेवाएं देते नजर आ रहे हैं। आजकल बरसात का मौसम होने के कारण जगह-जगह कोई न कोई फाल्ट आता रहता है। इसलिए कर्मचारियों को एक से दूसरी जगह तक जाने में समय लगता है। इसके चलते उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। पंजोत पंचायत के प्रधान चमन लाल, समीरपुर पंचायत के चंद्र मोहन, बगवाड़ा पंचायत के देश राज, दाड़ी के कुशल चंदेल ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि टिक्करी सेक्शन में बिजली कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरा जाए जिससे उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई सुचारु रूप से होती रहे। बिजली मंडल टौणी देवी के सहायक अभियंता इंजीनियर दीपक चौहान ने कहा कि इस बाबत उच्च अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed