फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kamlesh appointed vice prisident

नगर परिषद का ड्रामा खत्म, कमलेश चौधरी दूसरी बार बनीं उपाध्यक्ष

Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
kamlesh appointed vice prisident
भाजपा समर्थित नगर परिषद सुजानपुर के पार्षद चुनी गई उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को हुए मतदान में कमलेश चौधरी को दोबारा उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। चुनाव निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से शुरू हुआ। उपाध्यक्ष के मतदान में कमलेश चौधरी के पक्ष में पांच तथा उनके दूसरी ओर खड़े उम्मीदवार दीप कुमार को 4 मत मिले। चुनाव उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पा बेक्टा की अध्यक्षता में हुआ। डेढ़ माह पहले भाजपा के बहुमत के बावजूद नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अपने ही पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। जिसके चलते अध्यक्ष अशोक मेहरा की कुर्सी चली गई। वहीं प्रस्ताव पारित होने की नौबत आने से पहले वार्ड नंबर चार की पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष पार्षद कमलेश चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में भाजपा के पांच तथा कांग्रेस के चार पार्षद हैं। मतदान में भाजपा समर्थक कमलेश चौधरी को पांच मत तथा कांग्रेस समर्थक दीप कुमार को 4 मत मिले। जिससे कमलेश कुमारी फिर से उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं। कमलेश चौधरी के चुने जाने के साथ ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर पुन: पुराने चेहरे तय हो जाने से कुछ समय से छिड़ी जंग खत्म हो गई। कांग्रेस समर्थित नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर, सुमन अटवाल, दीप कुमार और अनिता कुमारी ने आरोप लगाया कि बुधवार को रखी गई बैठक स्थगित होने के बाद उन्हें नई बैठक की सूचना वीरवार 10:15 बजे दी गई। जबकि, बैठक प्रात: 10 बजे रखी थी। इन कांग्रेस पार्षदों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि भाजपा की तानाशाही से दबाव में कार्य किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस समर्थित पार्षद सुमन अटवाल ने कहा कि बैठक में मतदान के दौरान मनोनीत पार्षद मौजूद थे। जिस पर विरोध करने के बाद उन्हें बैठक से बाहर निकाला गया। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पा बेक्टा ने बताया कि कमलेश चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed