फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Investigating officer ASI Sanjeev Pundir filled the enthusiasm among the cadets.

Hamirpur (Himachal) News: जांच अधिकारी एएसआई संजीव पुंडीर ने कैडेट्स में भरा जोश

Sun, 12 May 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
विविध गतिविधियों से भरा रहा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में 4-एचपीआई कंपनी एनसीसी हमीरपुर की ओर से चलाए जा रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन विविध गतिविधियों से भरा रहा। दिन का शुभारंभ नित्य की भांति पीटी और ड्रिल से हुआ। इसके बाद एनसीसी के सामान्य व विशेष विषयों का अध्ययन-अध्यापन किया। इसमें 7.56 एसएलआर का टेक्निकल डाटा और प्रयोग, मैप रीडिंग की बारीकियां, एनसीसी की संरचना, मनोबल, प्रेरणा, समय प्रबंधन इत्यादि विषयों की जानकारी दी गई।

शाम को शिविर में स्रोत व्यक्ति के रूप में जांच अधिकारी एएसआई संजीव पुंडीर (थाना भोरंज) ने भाग लिया। इन्होंने अनेक विषयों को छूते हुए शायराना अंदाज में कैडेट्स में जोश भरा। कहा कि आप सबको कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर हमेशा कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए ताकि लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो सके और हमेशा अपनी आंख, कान, दिमाग को खुला रखना चाहिए जिससे धोखे का शिकार न हो सकें। इन्होंने विविध विषयों जैसे समानता, अनमोल जीवन, नशे से दूरी, मां-बाप की डांट को स्वीकार करना, पोक्सो एक्ट, दोपहिया पर हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, साइबर अपराध और सुरक्षा, विभिन्न अपराधों में लगने वाली धाराएं और जीवन में कौशलों के महत्व को बड़े रोचक ढंग से कैडेट्स को बताया। अंत में इन्होंने कैडेट्स के संदेहों को दूर किया और प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके पश्चात खेल के समय कंपनी आधार पर वॉलीबाल के मैच खेले गए। जेडी वर्ग में फाक्स्ट्रोट कंपनी ने ईको कंपनी को हराते हुए फाइनल जीता। एसडी वर्ग में कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी ने गवर्नमेंट पॉलीटेक्निकल कॉलेज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed