फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Increased trust in government hospitals for safe delivery

Hamirpur (Himachal) News: सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा

Sun, 27 Apr 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 27 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन


हमीरपुर। जिला के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के मामले में लोगों का विश्वास बढ़ा है। निजी अस्पतालों के मुकाबले सरकारी अस्पतालों को खास तवज्जो मिल रही है।
एक साल के आंकड़े देखें तो अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक जिला के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 4836 प्रसव हुए हैं, जिनमें सरकारी अस्पतालों में 4836 और निजी अस्पतालों में 1565 प्रसव हुए हैं। अकेले डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही इस समय अवधि में 4555 प्रसव हुए हैं तथा महिलाओं ने शिशुओं को जन्म दिया है। वहीं, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब इस संख्या को और बढ़ाने के प्रयास में लगा हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाएं, जिसका लाभ गर्भवती महिलाओं की ओर से लिया जाता है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार महिला के गर्भवती होने पर पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक प्रसव सरकारी अस्पतालों में होना सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

सरकारी स्वास्थ्य संस्थान

प्रसव

बड़सर सीएच
53

भोरंज सीएच
112

भोटा पीएचसी

6

बिझड़ी सीएचसी

1

गलोड़ सीएचसी

21

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

4555

नादौन सीएच
41

टौणी देवी सीएच
24

सुजानपुर सीएच
23



कोट

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं। यही वजह है कि सरकारी अस्पतालों में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 4836 प्रसव हुए हैं।
-प्रवीण चौधरी, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed