फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Bijri, mischievous elements broke the opening plaque and the windows of the bus

बिझड़ी में शरारती तत्वों ने उद्घाटन पट्टिका और बस के शीशे तोड़े

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
In Bijri, mischievous elements broke the opening plaque and the windows of the bus
बिझड़ी के मंडयारी में शरारती तत्वों ने तोड़ी विधायक के नाम की उद्घाटन पट्टिका। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी क्षेत्र में शरारती तत्वों ने रविवार रात को विधायक के नाम की उद्घाटन पट्टिका और एक निजी बस के शीशे तोड़ डाले हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी ने पत्थर और ईंटें बरसाकर इन शीशों को तोड़ा है। इस घटना से बस मालिक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि, सोमवार को बस अपने रूट पर भी नहीं जा पाई। क्षेत्र में आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से लोग दहशत में हैं। लोगों ने पुलिस विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए ऐसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से खंगाली गई सीसीटीवी की फुटेज में एक व्यक्ति बस के शीशे तोड़ता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस इस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। उधर, रविवार रात को ही बिझड़ी से कुछ दूरी पर स्थित मंडयारी देवी माता मंदिर के पास लगी विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नाम की उद्घाटन पट्टिका भी शरारती तत्वों ने तोड़ डाली।
विज्ञापन

विधायक इंद्रदत्त लखन पाल ने मंडयारी देवी से डुडार सड़क का उद्घाटन किया था। जिसकी पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। इससे पहले भी बिझड़ी के साथ लगते एक गांव में शरारती तत्वों ने रात को पत्थर बरसाए थे। जिससे लोग दहशत में थे। पुलिस चौकी बिझड़ी में कर्मचारी कम हैं और क्षेत्र में ऐसी घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। ऐसे शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed