{"_id":"66e0476b68c6fd5eb5089abb","slug":"identify-high-risk-pregnant-women-in-time-dr-praveen-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135501-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर करें पहचान : डॉ. प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर करें पहचान : डॉ. प्रवीण
Wed, 11 Sep 2024 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रवीन जिला स्तरीय मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए। स्रोत : विभाग
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएमओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीमों की मासिक समीक्षा बैठक सुनिश्चित करें और साप्ताहिक सूक्ष्म योजना तैयार करें।
सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के डाटा को सही और समय पर एक्सेल शीट पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए, साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की सही तरीके से जांच और उसकी समय पर रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा, खंड चिकित्सा अधिकारियों को परिवार नियोजन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल से ही परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाने के लिए काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. अजय अत्री, डॉ. कमलजीत सिंह समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।