फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC

एचआरटीसी हमीरपुर 34 बस रूटों पर दे रहा बस सेवा

Tue, 09 Jun 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी ने आम जनता की सुविधा के लिए जिले में 1 जून से बसों का संचालन शुरू कर दिया है। लोगों की सुविधा के लिए निगम की ओर से अब तक 41 बस रूटों पर बसें चलाई गई हैं। इसमें से 1 जून से 34 रूटों पर तथा 7 रूटों पर 9 जून से बसों को चलाया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर के प्रबंधक (तकनीक) विवेक लखनपाल ने बताया कि निगम 1 जून से स्थानीय तथा जिला के बाहर 34 रूटों पर बस सेवाओं का संचालन कर रहा है। इसमें हमीरपुर से शिमला वाया घुमारवीं-बिलासपुर सुबह 6:47 बजे चलेगी। इसी शाम शिमला से दोपहर बाद 1:45 बजे वापस आएगी। इसी प्रकार हमीरपुर-शाहतलाई वाया भोटा दियोटसिद्ध प्रात: 7:15 बजे चलेगी तथा 9:50 बजे वापस आएगी। सरकाघाट-दिल्ली वाया मैहरे ऊना सुबह 7:30 बजे चलेगी तथा रात्रि 9:40 बजे वापस, हमीरपुर बद्दी वाया बिलासपुर नालागढ़ प्रात: 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर बाद 2:15 बजे वापस, हमीरपुर-सुजानपुर वाया छबोट कक्कड़ प्रात: 7:40 बजे चलेगी।
विज्ञापन

दोपहर बाद 1:15 बजे वापस, हमीरपुर से खगल वाया मसियाणा प्रात: 8 बजे चलेगी तथा 8:45 बजे वापस, हमीरपुर से ख्याह वाया कंगरी प्रात: 8:10 बजे चलेगी तथा 9:00 बजे वापस, हमीरपुर से मंडी वाया भोटा लदरौर जाहू प्रात: 8:30 बजे चलेगी तथा सायं 3:05 बजे वापस, हमीरपुर से बस्सी वाया कालेअंबर टौणी देवी कंजयांण प्रात: 9 :00 बजे प्रस्थान करेगी तथा 11:15 बजे वापस, हमीरपुर से घोड़ी-धवीड़ी वाया गलोड़ मैहरे प्रात: 9:20 बजे चलेगी तथा दोपहर बाद 1:45 बजे वापस, हमीरपुर से बगवाड़ा वाया लंबलू पंजोत ललयार प्रात: 11:30 बजे चलेगी तथा दोपहर बाद 1:30 बजे वापस, हमीरपुर से नादौन वाया बसारल दोपहर 12:00 बजे चलेगी तथा 1:30 बजे वापस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हमीरपुर से सुजानपुर वाया धरोल काले अंब, टौणी देवी दोपहर बाद 1:20 बजे चलेगी तथा दूसरे दिन प्रात: 6:30 बजे फिर धरोल से वापस आएगी। हमीरपुर से दियोटसिद्ध वाया मैहरे शहतलाई सायं 4:06 बजे चलेगी तथा दूसरे दिन प्रात: 7:15 बजे वापस आएगी। हमीरपुर से उखली समैला सायं 4:58 पर चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 6:55 पर वापस, हमीरपुर से अमरोह वाया लंबलू बस्सी सायं 4:45 बजे चलेगी तथा दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे वापस, हमीरपुर से घोड़ी-धवीड़ी वाया सलौणी बिझड़ सायं 5:00 बजे चलेगी तथा अगले दिन सुबह 7:00 बजे वापस, हमीरपुर से जंगलबेरी वाया कोट सायं 5:10 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:15 बजे वापस, हमीरपुर से बगवाड़ा वाया लंबलू झनिकर अवाहदेवी सायं 5:10 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:45 बजे वापस, हमीरपुर से हरिद्वार वाया भोटा ऊना चंडीगढ़ सायं 5:10 बजे चलेगी। अगले दिन सायं 6 बजे वापस, हमीरपुर से लदरौर वाया ताल मनोह सायं 5:10 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:20 बजे वापस, हमीरपुर से धनेटा वाया गलोड़ जसाई सायं 5:20 बजे चलेगी तथा 6:30 सायं वापस, हमीरपुर से कश्मीर वाया नेरी बलेटा कांगू सायं 5:20 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:15 बजे वापस, हमीरपुर से बस्सी वाया अवाहदेवी सायं 5:18 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:30 बजे वापस, हमीरपुर से कुठेड़ा वाया लदरौर बम्म सायं 5:24 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 8:20 बजे वापस, हमीरपुर से नादौन वाया रंगस धनेटा सायं 5:20 बजे चलेगी तथा अगले दिन सुबह 8 बजे वापस, हमीरपुर से सुजानपुर वाया कुठेड़ा चबूतरा सायं 5:25 बजे चलेगी तथा अगले दिन सुबह 5:40 बजे वापस, हमीरपुर से जाहू वाया लंबलू बस्सी लुद्दर सायं 5:30 बजे चलेगी। अगले दिन प्रात: 7:15 बजे वापस, हमीरपुर से धैल वाया कोट चौरी सायं 5:30 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 6:45 बजे वापस, हमीरपुर से जंदड़ू वाया रोपा मनियाणां सायं 5:30 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:20 बजे वापस, हमीरपुर से बस्सी वाया काले अंब टौणी देवी कंजयरांण सायं 5:30 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:15 बजे वापस, हमीरपुर से खगल वाया मसियाणां सायं 5:30 बजे चलेगी तथा इसी दिन सायं 5:55 बजे वापस, हमीरपुर से बियाड़ वाया बाड़ी धनेड़ सलौणी सायं 5:40 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:30 बजे वापस, तथा हमीरपुर से बड़ा वाया रंगस बड़ा सायं 6:25 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7 बजे वापस आएगी।

उन्होंने बताया कि निगम ने जिले में सात और रूटों पर बसें चलाई हैं। इनमें से हमीरपुर से अमरोह सायं 5:00 बजे चलेगी तथा अगले दिन सुबह 7 बजे वापस, हमीरपुर से चोड़ू सायं 5:10 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:30 बजे वापस, अवाहदेवी से ऊना वाया हमीरपुर भोटा सुबह 7:00 बजे चलेगी तथा सायं 3 बजे वापस, हमीरपुर से ऊना वाया धनेटा सुबह 7:00 बजे चलेगी तथा सायं 4:30 बजे वापस, हमीरपुर से गलोड़ वाया नाल्टी सायं 6:10 बजे चलेगी तथा अगले दिन सुबह 8:50 बजे वापस, हमीरपुर से दख्योड़ा सायं 4:10 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:00 बजे वापस तथा हमीरपुर से धैल सायं 5:30 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 7:30 बजे वापस आएगी। उन्होंने जिला की जनता से आग्रह किया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के सामाजिक दूरी-मास्क सबके लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed