फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   House caught fire in Manvin village, loss worth lakhs

Hamirpur (Himachal) News: मन्वीं गांव में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 08 Feb 2024 02:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव मन्वीं में बुधवार को एक मकान में आग लग गई। इससे प्रभावित परिवार को डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के वक्त प्रभावित परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक मन्वीं निवासी हरीश कुमार पुत्र देवा राम के मकान में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब आग लग गई। जब घर से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


इसके बाद घटनास्थल पर एकत्रित होकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग से कमरे में लगाई एलइडी, लकड़ी की अलमारी व इसमें रखी 25 हजार की नकदी, कपड़े व कमरे में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। हरीश कुमार ने कहा कि लोगों ने घर में आग लगने की सूचना फोन पर दी। इसके बाद मन्वी पंचायत के प्रधान शशि कुमार को इस बारे में बताया गया। प्रधान शशि कुमार ने कहा कि आग लगने की सूचना पटवारी को दे दी गई है। आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed